चन्दौली: अलीनगर थाने की पुलिस टीम द्वारा आज दीन सोमवार को प्राप्त मैनुअल साक्ष्यों के आधार पर वाराणसी से चन्दौली जाने वाले मार्ग पर आने वाली गाडियों की चेंकिंग के दौरान पचफेडवा बाजार स्थित रिंग रोड ओवरब्रिज के पास एक संदिग्ध ट्रक वाहन को रोकने का प्रयास किया गया। ट्रक चालक द्वारा वाहन लेकर भागने का प्रयास किया गया, किन्तु पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर ट्रक को रोक लिया गया। इस दौरान ट्रक चालक अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया, जबकि वाहन में बैठे एक व्यक्ति को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अंतू दीक्षित पुत्र रामबदन दीक्षित निवासी जनपद कैमूर (बिहार) के रुप में हुई जिसके कब्जें से 1400 रुपये नगद बरामद हुए। उक्त ट्रक वाहन सं0 UP65 HT 4242 को चेक किया गया तो उसमें प्लास्टिक से ढके ढाले के अंदर छिपाकर रखी गई- 20 पेटी 8 PM 900 टेट्रा पैक शराब (प्रत्येक 180 ML) तथा 125 पेटी ब्लूलाइम 6000 टेट्रा पैक (प्रत्येक 200ML) बरामद हुई जिसमें कुल 145 पेटी में 1362 लीटर अवैध देशी/अंग्रेजी शराब पायी गई। बरामद शराब पर “For Sale in Uttar Pradesh Only” अंकित पाया गया, जिसे बिहार राज्य में अवैध रूप से बेचने हेतु ले जाया जा रहा था। उक्त बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना अलीनगर पर मु0अ0सं0 273/2026 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पूछताछ विवरण…
पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह ट्रक चालक के साथ मिलकर वाराणसी से शराब लाकर बिहार में ऊंचे दामों पर बेचते हैं, क्योंकि बिहार में शराबबंदी है। शराब किसकी है तथा किसको देनी है इसके संबंध में इस ट्रक का चालक ही जानता है तथा मुनाफे से वह मुझे भी अच्छी रकम देता है।












