उड़ीसा से कार में भरा ‘काला माल’, मिर्जापुर पुलिस ने छितपुर मोड़ पर बिछाया जाल; 35 लाख का गांजा जब्त एकजुटता की हुंकार: “विश्वकर्मा पूजा के नाम पर बिखराव बंद करो!”, ऑल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा समाज का बड़ा ऐलान ​’मुझे छोड़ दो…’ 30 किमी तक कार में गिड़गिड़ाता रहा व्यापारी, वकील ने बंदूक की नोक पर लूटे ₹41 लाख बोकारो से बनारस तक फैला नशे का नेटवर्क ध्वस्त! कटरिया सर्विस लेन से 2.5 कुंतल अवैध गांजा जब्त, ANTF की बड़ी सफलता सिंगरौली से चला ट्रक चुनार पहुंचने से पहले कैसे बना ‘कबाड़’? सोनभद्र SOG की इस रेड ने उड़ा दिए होश वाराणसी एनकाउंटर: 30 लाख का इनामी TPC कमांडर बृजेश गंजू ढेर, बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई DSP की जान

राष्ट्रीय स्तर पर विश्वकर्मा वंशीय संगठनों का साझा मंच बनाने का आह्वान – अशोक विश्वकर्मा

अशोक कुमार विश्वकर्मा ने ये प्रस्ताव समाज के सभी संगठनों के राष्ट्रीय अध्यक्षों को दिया है, ताकि बिखराव खत्म हो और एकजुट होकर समाज की बात सरकार/दलों तक मजबूती से रखी जा सके।

वाराणसी: ऑल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार विश्वकर्मा ने समाज के प्रतिनिधित्व वाले देश भर के संगठनों का राष्ट्रीय स्तर पर साझा मंच बनाने का आह्वान किया है। उन्होंने इसके लिए विश्वकर्मा समाज के सभी संगठनों के राष्ट्रीय अध्यक्षो को प्रस्ताव देते हुए कहा है कि देश भर में विश्वकर्मा समाज के संगठन अपने अपने स्तर से सामाज के विकास और कल्याण के लिए कार्य कर रहे हैं। यदि इन सभी बिखरे हुए संगठनों का एक साझा मंच गठित किया जाए,तो सामाजिक विकास की गति को कई गुना बढ़ाया जा सकता है। राजनीतिक दलों का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि राजसत्ता के लिए अनेक राजनीतिक दल आपस में मिलकर गठबंधन का फॉर्मूला अपनाते हैं। समाज के सर्वांगीण विकास और राजनीतिक भागीदारी हासिल करने के लिए इस फार्मूले के आधार पर सभी संगठनों के प्रतिनिधियों को मिलाकर एक महासंघ का गठन कर ‘केंद्रीय समन्वय समिति’ बनाई जाए और इस मंच का एक सर्वमान्य नाम और लोगो तय किया जाए।

Leave a Comment

और पढ़ें