चन्दौली पुलिस की बड़ी स्ट्राइक: कार के गियर बॉक्स में सीक्रेट चेंबर बनाकर ले जाया जा रहा ₹3.92 करोड़ का सोना जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार वाराणसी ट्रैफिक अलर्ट: सीएम योगी के दौरे को लेकर रूट डायवर्जन लागू, इन प्रमुख रास्तों पर ऑटो और ई-रिक्शा पूरी तरह बैन इमरजेंसी या ‘इंतजार कक्ष’? SSPG अस्पताल की घोर लापरवाही से मंडराया मरीजों की सांसों पर संकट, घंटों खाली पड़ा रहा रजिस्ट्रेशन काउंटर ऋग्वेद के प्रमाण के साथ महासभा का बड़ा ऐलान! 17 सितंबर ही है ‘सृष्टि दिवस’, राजकीय अवकाश के लिए आर-पार की लड़ाई श्रेया उपाध्याय हत्याकांड का मुख्य आरोपी विवेक चौबे एनकाउंटर में गिरफ्तार! पैर में लगी गोली, तमंचा व कारतूस बरामद ANTF व अलीनगर पुलिस का बड़ा धमाका! 3 करोड़ रुपये की हेरोइन संग तस्कर गिरफ्तार, वाराणसी से जुड़े तार

वाराणसी ट्रैफिक अलर्ट: सीएम योगी के दौरे को लेकर रूट डायवर्जन लागू, इन प्रमुख रास्तों पर ऑटो और ई-रिक्शा पूरी तरह बैन

 

वाराणसी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 9 सितंबर 2026 बुधवार को वाराणसी आगमन, विभिन्न कार्यक्रमों में भ्रमण और प्रस्थान को ध्यान में रखते हुए पुलिस कमिश्नरेट यातायात विभाग ने कड़े सुरक्षा और सुगम आवागमन के इंतजाम किए हैं। शहर के प्रमुख मार्गों पर जाम की स्थिति से बचने और वीवीआईपी मूवमेंट को सुरक्षित बनाने के लिए व्यापक ट्रैफिक एडवाइजरी और रूट डायवर्जन जारी किया गया है।
​अगर आप कल शहर में किसी भी काम के लिए निकलने वाले हैं, तो यात्रा शुरू करने से पहले नए रूट और पाबंदियों की पूरी जानकारी ज़रूर देख लें।

सुबह 9:30 से दोपहर 2:00 बजे तक इन रास्तों पर ऑटो और ई-रिक्शा बैन…
मुख्य मार्ग: पुलिस लाइन से चौकाघाट, तेलियाबाग, मरीमाई, मलदहिया, साजन, सिगरा और रथयात्रा रूट पर ऑटो व ई-रिक्शा का संचालन पूरी तरह बंद रहेगा।
कनेक्टिंग रूट: महमूरगंज-आकाशवाणी से सिगरा मार्ग और तेलियाबाग से लहुराबीर, मैदागिन व विश्वेश्वरगंज के बीच ऑटो-ई-रिक्शा नहीं चलेंगे।
स्टेशन व मंडी क्षेत्र: इंग्लिशिया लाइन से साजन तिराहा और फूलमंडी से मलदहिया मार्ग पर भी प्रतिबंध लागू रहेगा।
​प्रमुख चौराहे: अम्बेडकर चौराहा, जेपी मेहता तिराहा, सिगरा, भोजूबीर, यूपी कॉलेज, लहुराबीर, कचहरी और पुलिस लाइन की ओर ऑटो-ई-रिक्शा का प्रवेश वर्जित रहेगा।

बीएचयू और स्टेशन यात्रियों के लिए बदला रास्ता…
कैंट रेलवे स्टेशन से बीएचयू (BHU) की ओर वाया सिगरा-रथयात्रा होकर जाने वाले ऑटो और ई-रिक्शा को लहरतारा और भिखारीपुर मार्ग से डायवर्ट किया गया है। यात्री इसी वैकल्पिक रास्ते का इस्तेमाल करें।

मैदागिन से गोदौलिया पूरी तरह नो-व्हीकल जोन…
मैदागिन से गोदौलिया के बीच सभी प्रकार के निजी और व्यावसायिक वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

भारी और मालवाहक वाहनों पर पाबंदी…
राजघाट पुल व सूजाबाद: सुबह 09:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक मालवाहक वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।
एयरपोर्ट रूट: बाबतपुर पुलिस चौकी तिराहे से सुबह 11:30 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक किसी भी प्रकार के भारी या हल्के वाहन को एयरपोर्ट की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को बड़ागांव की ओर भेजा जाएगा।
बस संचालन: बाबतपुर की ओर से आने वाली रोडवेज व प्राइवेट बसों को हरहुआ ओवरब्रिज के ऊपर जाने की अनुमति नहीं होगी। इन्हें हरहुआ रिंग रोड चौराहे से परमपुर की तरफ मोड़ा जाएगा। वहीं जौनपुर, गाजीपुर और आजमगढ़ की तरफ से आने वाली बसें केवल हरहुआ रिंग रोड अंडरपास तक ही आ सकेंगी।

यातायात पुलिस की अपील…
वाराणसी ट्रैफिक पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वीवीआईपी कार्यक्रम के दौरान असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें। बहुत ज़रूरी होने पर ही घर से निकलें और गंतव्य तक पहुँचने के लिए अतिरिक्त समय लेकर चलें।

आपातकालीन ट्रैफिक हेल्पलाइन…
​ट्रैफिक कंट्रोल रूम: 7839856994
​ट्रैफिक हेल्पलाइन: 7317202020

Leave a Comment

और पढ़ें