उड़ीसा से कार में भरा ‘काला माल’, मिर्जापुर पुलिस ने छितपुर मोड़ पर बिछाया जाल; 35 लाख का गांजा जब्त एकजुटता की हुंकार: “विश्वकर्मा पूजा के नाम पर बिखराव बंद करो!”, ऑल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा समाज का बड़ा ऐलान ​’मुझे छोड़ दो…’ 30 किमी तक कार में गिड़गिड़ाता रहा व्यापारी, वकील ने बंदूक की नोक पर लूटे ₹41 लाख बोकारो से बनारस तक फैला नशे का नेटवर्क ध्वस्त! कटरिया सर्विस लेन से 2.5 कुंतल अवैध गांजा जब्त, ANTF की बड़ी सफलता सिंगरौली से चला ट्रक चुनार पहुंचने से पहले कैसे बना ‘कबाड़’? सोनभद्र SOG की इस रेड ने उड़ा दिए होश वाराणसी एनकाउंटर: 30 लाख का इनामी TPC कमांडर बृजेश गंजू ढेर, बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई DSP की जान

नकली ENO बनाने वाली कम्पनी का भंडाफोड़, क्राइम ब्रांच ने दो को दबोचा

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने इब्राहिमपुर में नकली ENO बनाने वाली एक अवैध फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दो आरोपियों, संदीप जैन 45 और जितेंद्र उर्फ छोटू 23 को गिरफ्तार किया है, जो इब्राहिमपुर के ही निवासी हैं।

फैक्ट्री से बरामद हुए सामान में शामिल हैं…
– 91,257 नकली ENO पाउच।
– 80 किलो कच्चा माल।
– 13,080 किलो प्रिंटेड पैकेजिंग रोल।
– 54,780 नकली ENO स्टिकर।
– 2,100 अधूरे पैकेट।
– पैकिंग मशीन।

पुलिस के मुताबिक, यह फैक्ट्री पश्चिम उत्तर प्रदेश की बड़ी दवा मंडियों में नकली ENO पाउच सप्लाई कर रही थी। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस नकली माल की सप्लाई कहां-कहां हुई और इस रैकेट में कितने लोग शामिल हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें