उड़ीसा से कार में भरा ‘काला माल’, मिर्जापुर पुलिस ने छितपुर मोड़ पर बिछाया जाल; 35 लाख का गांजा जब्त एकजुटता की हुंकार: “विश्वकर्मा पूजा के नाम पर बिखराव बंद करो!”, ऑल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा समाज का बड़ा ऐलान ​’मुझे छोड़ दो…’ 30 किमी तक कार में गिड़गिड़ाता रहा व्यापारी, वकील ने बंदूक की नोक पर लूटे ₹41 लाख बोकारो से बनारस तक फैला नशे का नेटवर्क ध्वस्त! कटरिया सर्विस लेन से 2.5 कुंतल अवैध गांजा जब्त, ANTF की बड़ी सफलता सिंगरौली से चला ट्रक चुनार पहुंचने से पहले कैसे बना ‘कबाड़’? सोनभद्र SOG की इस रेड ने उड़ा दिए होश वाराणसी एनकाउंटर: 30 लाख का इनामी TPC कमांडर बृजेश गंजू ढेर, बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई DSP की जान

चन्दौली पुलिस लगातार चला रही चेकिंग अभियान, कुल 144 छोटी-बड़ी वाहनों का किया चालान

पुलिस अधीक्षक चन्दौली के निर्देशन में यातायात पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट-84 वाहन, नो पार्किंग-19 वाहन, तीन सवारी वाले-9 वाहन व जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने वालें-3 वाहन सहित कुल 144 वाहनों का यातायात के अन्य धाराओं में की गई चालान की कार्यवाही।

चन्दौली: पुलिस अधीक्षक चन्दौली के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर/क्षेत्राधिकारी यातायात के मार्गदर्शन व पर्यवेक्षण में प्रभारी यातायात के नेतृत्व में यातायात पुलिस टीम द्वारा समस्त क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाकर क्षमता से अधिक सवारी बैठाकर चलने वाले वाहन चालकों, बिना हेलमेट व नो पार्किंग में खडें वाहनों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही की गई। इस अभियान में विशेष रूप से ऑटो एवं अन्य निजी व व्यावसायिक वाहन की चेकिंग की गई।
चेकिंग के दौरान कई ऐसे वाहन चालक पाए गए जिन्होंने यात्री संख्या के निर्धारित मानकों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चालान की कार्यवाही की गई। आमजन व वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए यातायात नियमों के पालन करने हेतु जैसे- नशे की हालत में वाहन न चलाने, निर्धारित मानक से अधिक सवारी न बैठाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, अवयस्क को वाहन न चलाने देने, सीट बेल्ट का प्रयोग करने व दो पहिया वाहनों पर हेलमेट का प्रयोग करने, वाहनों को ओवर लोड न चलाने आदि के संबन्ध में जागरूक किया गया व सभी को अवगत कराया गया कि कार या अन्य बड़े वाहनों को चलाते समय “सीटबेल्ट” का प्रयोग व दो पहिया वाहन चलाते समय “हेलमेट” का प्रयोग अवश्य करें।
बुधवार को चेकिंग अभियान के दौरान बिना हेलमेट-84 वाहन, नो पार्किंग-19 वाहनों, तीन सवारी वाले-9 वाहन व जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने वालें-3 वाहन सहित कुल 144 वाहनों का यातायात के अन्य धाराओं में चालान की कार्यवाही की गई। इस अभियान के दौरान कुल 144 वाहनों से ₹ 01,69,100/- का चालान किया गया है।

Leave a Comment

और पढ़ें