उड़ीसा से कार में भरा ‘काला माल’, मिर्जापुर पुलिस ने छितपुर मोड़ पर बिछाया जाल; 35 लाख का गांजा जब्त एकजुटता की हुंकार: “विश्वकर्मा पूजा के नाम पर बिखराव बंद करो!”, ऑल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा समाज का बड़ा ऐलान ​’मुझे छोड़ दो…’ 30 किमी तक कार में गिड़गिड़ाता रहा व्यापारी, वकील ने बंदूक की नोक पर लूटे ₹41 लाख बोकारो से बनारस तक फैला नशे का नेटवर्क ध्वस्त! कटरिया सर्विस लेन से 2.5 कुंतल अवैध गांजा जब्त, ANTF की बड़ी सफलता सिंगरौली से चला ट्रक चुनार पहुंचने से पहले कैसे बना ‘कबाड़’? सोनभद्र SOG की इस रेड ने उड़ा दिए होश वाराणसी एनकाउंटर: 30 लाख का इनामी TPC कमांडर बृजेश गंजू ढेर, बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई DSP की जान

एक नवंबर की रात दो घंटे ठप रहेंगी रेलवे की ऑनलाइन टिकट सेवाएं

भारतीय रेलवे ने यात्रियों को सूचित किया है कि एक नवंबर की रात 12:05 बजे से 2:05 बजे तक ऑनलाइन टिकट बुकिंग और पूछताछ सेवाएं बंद रहेंगी। यह बंदी सर्वर के रखरखाव और सिस्टम अपडेट के कारण है, जिससे सर्वर की कार्यक्षमता बेहतर होगी और सिस्टम की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।

इस दौरान निम्नलिखित सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी…

– टिकट बुकिंग: यात्री न तो टिकट बुक कर सकेंगे और न ही कैंसिलेशन की प्रक्रिया पूरी कर पाएंगे।

– तत्काल टिकट बुकिंग: तत्काल टिकट बुकिंग की सुविधा भी उपलब्ध नहीं होगी।

– 139 हेल्पलाइन नंबर: ट्रेन की जानकारी या बुकिंग से जुड़ी कोई भी पूछताछ नहीं की जा सकेगी।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपने टिकट पहले से ही बुक कर लें ताकि किसी असुविधा का सामना न करना पड़े।

Leave a Comment

और पढ़ें