खाकी का खौफ! नाबालिग से दुष्कर्म और भगाने का आरोपी अजय कुमार गिरफ्तार, मिर्जापुर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई तस्करों के मंसूबों पर सोनभद्र पुलिस का ‘बुलडोजर’! पिकअप में छिपाकर बिहार ले जाई जा रही 4 लाख की शराब और गाड़ी जब्त चन्दौली पुलिस का दिवाली धमाका! 33.30 लाख के 111 खोए मोबाइल बरामद, दिवाली से पहले चन्दौली पुलिस ने लौटाई 111 परिवारों की मुस्कान मुगलसराय पुलिस के हत्थे चढ़ा नशा तस्कर! 1730 ग्राम गांजे और नगदी के साथ सलाखों के पीछे पहुंचा ‘विनोद यादव’ ​”खाकी” को चकमा देने की फिल्मी साजिश फेल! मैजिक पिकअप के ‘सीक्रेट तहखाने’ से निकला 33 किलो गांजा, तस्कर गिरफ्तार रात के अंधेरे में चल रहा था डीजल चोरी का काला कारोबार, 340 लीटर अवैध डीजल के साथ 2 शातिर गिरफ्तार

गंगा में नावों के लिए रूट डायवर्जन, निर्धारित रूट से ही चलेंगी नावें वरना होगी कार्रवाई

वाराणसी में गंगा में नावों के लिए रूट डायवर्जन लागू किया गया है। नावें अब निर्धारित रूट से ही चलेंगी, उल्लंघन पर कार्रवाई होगी। राजघाट से अस्सी की तरफ जाते समय नावें रेती की तरफ से जाएंगी। क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने और मनमाना किराया वसूलने पर भी कार्रवाई होगी।

वाराणसी: गंगा में नावों के लिए रूट डायवर्जन लागू किया गया है। नौका संचालकों को निर्धारित रूट से ही नावों के संचालन के निर्देश दिए गए हैं। गाइडलाइन का उल्लंघन करने वाले नाविकों के खिलाफ कार्रवाई की हिदायत दी गई है।

राजघाट से अस्सी की तरफ जाते समय नावें रेती की तरफ से ही जाएंगी। इससे हादसे नहीं होंगे। वहीं गंगा रूट पर जाम की स्थिति भी पैदा नहीं होगी। एडीसीपी काशी वैभव बांगर और एसीपी दशाश्वमेध अतुल अंजान त्रिपाठी ने एनडीआरएफ, जल पुलिस, नाविकों संग मीटिगं की थी। इसमें तय किया गया कि गंगा में नावें अब रूट के अनुसार ही चलेंगी। यह आदेश बजड़ों पर भी प्रभावी होंगे।

नाविकों को नावों पर क्षमता से अधिक सवारियां न बैठाने के निर्देश दिए गए हैं। नावों पर जीवनरक्षक उपकरण रखे जाएंगे। वहीं श्रद्धालुओं और पर्य़टकों से निर्धारित किराया ही लिया जाएगा। मनमाना किराया वसूलने पर विवाद की स्थिति में पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।

Leave a Comment

और पढ़ें