खाकी का खौफ! नाबालिग से दुष्कर्म और भगाने का आरोपी अजय कुमार गिरफ्तार, मिर्जापुर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई तस्करों के मंसूबों पर सोनभद्र पुलिस का ‘बुलडोजर’! पिकअप में छिपाकर बिहार ले जाई जा रही 4 लाख की शराब और गाड़ी जब्त चन्दौली पुलिस का दिवाली धमाका! 33.30 लाख के 111 खोए मोबाइल बरामद, दिवाली से पहले चन्दौली पुलिस ने लौटाई 111 परिवारों की मुस्कान मुगलसराय पुलिस के हत्थे चढ़ा नशा तस्कर! 1730 ग्राम गांजे और नगदी के साथ सलाखों के पीछे पहुंचा ‘विनोद यादव’ ​”खाकी” को चकमा देने की फिल्मी साजिश फेल! मैजिक पिकअप के ‘सीक्रेट तहखाने’ से निकला 33 किलो गांजा, तस्कर गिरफ्तार रात के अंधेरे में चल रहा था डीजल चोरी का काला कारोबार, 340 लीटर अवैध डीजल के साथ 2 शातिर गिरफ्तार

दालमंडी में चौड़ीकरण अभियान जारी, बुलडोजर और हथौड़ों से गिराए जा रहे मकान

दालमंडी में चौड़ीकरण अभियान जारी है, बुलडोजर और हथौड़ों से मकान गिराए जा रहे हैं। प्रशासन ने 30 मकानों को चिह्नित किया है, जिन्हें ध्वस्त किया जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है, अधिकारी निगरानी कर रहे हैं। यह कार्रवाई शहर के यातायात सुधार और विकास परियोजना का हिस्सा है।

वाराणसी: दालमंडी क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण को लेकर प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। बीते रविवार को जिन करीब 30 मकानों को चिह्नित किया गया था, उन्हीं पर आज भी ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया जारी रखी गई है। नए मकानों को आज की कार्रवाई में शामिल नहीं किया गया है।

प्रशासन द्वारा मकानों को पूरी तरह ध्वस्त करने के लिए बुलडोजर के साथ-साथ मजदूरों की टीमों को भी लगाया गया है। अलग-अलग टीमों में मजदूर छतों पर चढ़कर हथौड़ों से दीवारों को तोड़ रहे हैं, जिससे तेजी से कार्रवाई आगे बढ़ रही है।

इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, प्रशासन सतर्क…
कार्रवाई के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचने के लिए क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर पूरे अभियान की निगरानी कर रहे हैं।

चौड़ीकरण परियोजना को लेकर लगातार बढ़ रही गतिविधि…
दालमंडी में सड़क चौड़ीकरण की इस कार्रवाई को शहर के यातायात सुधार और विकास परियोजना का हिस्सा माना जा रहा है। प्रशासन का लक्ष्य चिह्नित मकानों को हटाकर मार्ग को चौड़ा करना है, जिससे आने वाले समय में आवागमन और सुविधाजनक हो सके।

Leave a Comment

और पढ़ें