1 लाख रुपये की रिश्वत लेते लेखपाल का मुंशी गिरफ्तार, साहब फरार.. मोबाइल से खुले कई राज कप्तान अभिषेक वर्मा का चाबुक! ‘ऑपरेशन शुद्धि’ के तहत चोपन पुलिस व SOG ने तोड़ी नशा तस्करों की कमर उड़ीसा से कार में भरा ‘काला माल’, मिर्जापुर पुलिस ने छितपुर मोड़ पर बिछाया जाल; 35 लाख का गांजा जब्त एकजुटता की हुंकार: “विश्वकर्मा पूजा के नाम पर बिखराव बंद करो!”, ऑल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा समाज का बड़ा ऐलान ​’मुझे छोड़ दो…’ 30 किमी तक कार में गिड़गिड़ाता रहा व्यापारी, वकील ने बंदूक की नोक पर लूटे ₹41 लाख बोकारो से बनारस तक फैला नशे का नेटवर्क ध्वस्त! कटरिया सर्विस लेन से 2.5 कुंतल अवैध गांजा जब्त, ANTF की बड़ी सफलता

कप्तान अभिषेक वर्मा का चाबुक! ‘ऑपरेशन शुद्धि’ के तहत चोपन पुलिस व SOG ने तोड़ी नशा तस्करों की कमर

 

ओबरा पुल के पास SOG और चोपन पुलिस की घेराबंदी, ब्रेजा कार की डिग्गी और सीटों के बीच से मिला 93 पैकेट गांजा, दबोचे गए 3 शातिर तस्कर।

सोनभद्र: नशा माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन शुद्धि” के तहत सोनभद्र पुलिस और एसओजी (SOG) की संयुक्त टीम ने एक बड़े अन्तर्राज्यीय गांजा तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने घेराबंदी कर एक लग्जरी ब्रेजा कार से 1 क्विंटल 340 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग ₹50 लाख बताई जा रही है। मौके से 3 अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

​तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मारुति सुजुकी ब्रेजा कार (CG14MV 9648), 3 मोबाइल फोन और नगदी समेत पूरी बरामदगी की कुल कीमत करीब ₹62 लाख आंकी गई है।

टोल प्लाजा से मिला सुराग, ओबरा सर्विस लेन पर दबोचे गए तस्कर…
​पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल और क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा की देखरेख में चोपन पुलिस व SOG टीम संदिग्ध वाहनों की पड़ताल कर रही थी।

​इसी बीच सूचना मिली कि हाथीनाला टोल प्लाजा से एक संदिग्ध ब्रेजा कार रॉबर्ट्सगंज की तरफ तेजी से बढ़ रही है। पुलिस ने तत्काल अलर्ट होकर बग्घानाला पुल और डाला क्षेत्र में जाल बिछाया। जैसे ही संदिग्ध वाहन ओबरा जाने वाले पुल की सर्विस लेन पर पहुँचा, पुलिस टीम ने रणनीतिक घेराबंदी कर कार को रोक लिया।

कार की सीक्रेट जगहों पर छिपाए गए थे 93 पैकेट गांजा…
​कार रुकवाकर जब तलाशी ली गई तो पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। तस्करों ने गांजे को छिपाने के लिए कार के अंदर खास जगह बना रखी थी। डिग्गी और सीटों के बीच खाली पड़े स्थानों पर रखे 4 बोरों के अंदर से 93 पैकेटों में भरा 1 क्विंटल 340 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।

ओडिशा से छत्तीसगढ़ के रास्ते मिर्जापुर भेजी जा रही थी खेप…
​पकड़े गए अभियुक्तों से जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो पूरे नेटवर्क का खुलासा हुआ। तस्करों ने बताया कि ​यह गांजा मूल रूप से ओडिशा से मंगवाया गया था। ​छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर में इसे ब्रेजा कार में लोड किया गया।​सोनभद्र के रास्ते इस खेप को मिर्जापुर (संतनगर) में सप्लाई किया जाना था। ​सौदेबाजी के लिए ग्राहकों से PhonePe (फोन-पे) के जरिए किश्तों में पैसों का लेन-देन किया जाता था।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की कुंडली…
​मुकुन्द यादव (24 वर्ष) – निवासी: सिहार धार, थाना लैलूंगा, जनपद रायगढ़ (छत्तीसगढ़)।

​रोहित सिदार (23 वर्ष) – निवासी: सिहार धार, थाना लैलूंगा, जनपद रायगढ़ (छत्तीसगढ़)।

​आशीष मौर्या (19 वर्ष) – निवासी: महुगढ़, थाना हलिया, जनपद मिर्जापुर (उत्तर प्रदेश)।

कड़ा एक्शन, NDPS और MV एक्ट में केस दर्ज…
​थाना चोपन में आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 8/20/27A/29/60 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। साथ ही तस्करी में इस्तेमाल ब्रेजा वाहन को मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 207 के तहत सीज कर दिया गया है। पुलिस अब बरामद मोबाइलों के कॉल डिटेल्स और ऑनलाइन पेमेंट ट्रेल के आधार पर नेटवर्क के बाकी सरगनाओं की तलाश में जुटी है।

सफलता हासिल करने वाली जांबाज टीम…
चोपन पुलिस: प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता, व0उ0नि0 मनोज कुमार सिंह, उ0नि0 घनश्याम तिवारी (चौकी प्रभारी डाला), हे0का0 विरेन्द्र कुमार सरोज, हे0का0 राजेन्द्र प्रसाद, हे0का0 अजय कुमार यादव, का0 मन्टु सिंह, का0 घनश्याम यादव।

​SOG टीम: प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा, हे0का0 मनीष सिंह, का0 अजीत यादव, का0 अजीत कुमार, का0 रितेश पटेल।

Leave a Comment

और पढ़ें