February 6, 2026 8:03 am

कार से 13 लाख रुपए कीमत का 52.100 kg अवैध गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

चन्दौली थाने की पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान के दौरान एक कार से 52.100 किग्रा अवैध गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 13 लाख रुपए है। इस मामले में एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है, जिसकी पहचान चाँद बाबू पुत्र खली कुंज्जजमा निवासी वार्ड नम्बर 15 सुभाष नगर सैदपुर गाजीपुर उम्र करीब 36 वर्ष के रुप में हुई है।

बता दें की चन्दौली पुलिस टीम द्वारा लीलापुर फाटक हाइवे के पास संदिग्ध व्यक्ति, वाहन, वस्तु की चेकिंग की जा रही थी कि मुखबिर द्वारा सूचना मिली की एक सफेद कलर की टाटा माँजा मे वीआईपी नम्बर प्लेट पीछे लगा है तथा आगे नम्बर प्लेट नही लगा है वह चोरी की गाडी है इस समय नौबतपुर पार कर वाराणसी जायेगी। उक्त सूचना के आधार पर थाना चंदौली पुलिस टीम द्वारा वाजिदपुर की ओर जाने वाले मार्ग के सामने नेशनल हाईवे पर उपरोक्त वाहन की दृष्टिगत चेकिंग की जाने लगी कि कुछ ही समय़ पश्चात 01 कार जिसका नम्बर MP21ZF0001 आती हुई दिखाई दी जिसे आने जाने वाले अन्य वाहनों की मदद से मौके पर ही रोक लिया गया। वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया गया जिसकी पहचान नाम चाँद बाबू पुत्र खली कुंज्जजमा निवासी वार्ड नम्बर 15 सुभाष नगर सैदपुर गाजीपुर उम्र करीब 36 वर्ष के रुप में हुई। वाहन को चेक किया गया तो वाहन में दो नम्बर प्लेट UP65BD3842 पाया गया व अलग-अलग सेब की पेटियों में बंद पैकटों व 02 कपड़े के झोले में कुल 52.100 किलो अवैध गांजा बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय द्वारा मु0अ0स0-304/2025 में धारा-8/20/60 एनडीपीएस एक्ट व 318(4) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें