तस्करों के मंसूबों पर सोनभद्र पुलिस का ‘बुलडोजर’! पिकअप में छिपाकर बिहार ले जाई जा रही 4 लाख की शराब और गाड़ी जब्त चन्दौली पुलिस का दिवाली धमाका! 33.30 लाख के 111 खोए मोबाइल बरामद, दिवाली से पहले चन्दौली पुलिस ने लौटाई 111 परिवारों की मुस्कान मुगलसराय पुलिस के हत्थे चढ़ा नशा तस्कर! 1730 ग्राम गांजे और नगदी के साथ सलाखों के पीछे पहुंचा ‘विनोद यादव’ ​”खाकी” को चकमा देने की फिल्मी साजिश फेल! मैजिक पिकअप के ‘सीक्रेट तहखाने’ से निकला 33 किलो गांजा, तस्कर गिरफ्तार रात के अंधेरे में चल रहा था डीजल चोरी का काला कारोबार, 340 लीटर अवैध डीजल के साथ 2 शातिर गिरफ्तार ‘ऑपरेशन शुद्धि’ के तहत सियाज कार के गुप्त केबिन से ₹30 लाख का अवैध गांजा बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार

जातिवाद देश में सबसे बड़ा जहर- कथावाचक धीरेन्द्र शास्त्री

वाराणसी: कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री काशी पहुंचे और उन्होंने बाबा विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देश में जातिवाद सबसे बड़ा जहर है, जो फैलाया जा रहा है। उन्होंने हिंदू राष्ट्र की परिकल्पना पर जोर दिया और कहा कि मंदिरों का जीर्णोद्धार, सामाजिक समरसता और हिंदू-मुसलमान के बीच शांति ही असली परिकल्पना है।

धीरेंद्र शास्त्री ने काशी विश्वनाथ मंदिर में जलाभिषेक कर हिंदू राष्ट्र की प्रार्थना की। उन्होंने 7 नवंबर से 16 नवंबर तक पदयात्रा करने की घोषणा की, जिसका उद्देश्य हिंदू एकता को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि हिंदुत्व मानवता की विचारधारा है और भारत को घोषित रूप से हिंदू राष्ट्र बनाना बेहद आवश्यक है।

Leave a Comment

और पढ़ें