February 6, 2026 11:59 am

चन्दौली पुलिस ने दो दिनों के भीतर किया ₹ 2,99,400/- का चालान, कुल 251 वाहनों के विरुद्ध की गई चालान की कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक चन्दौली के निर्देशन में यातायात पुलिस टीम द्वारा दो दिनों में चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट-100 वाहन, नो पार्किंग-67 वाहन, तीन सवारी वाले-5 वाहन व जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने वालें-1 वाहन सहित कुल 251 वाहनों का यातायात के अन्य धाराओं में की गई चालान की कार्यवाही।

चन्दौली: पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर/क्षेत्राधिकारी यातायात के मार्गदर्शन व पर्यवेक्षण में प्रभारी यातायात के नेतृत्व में यातायात पुलिस टीम द्वारा समस्त क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाकर क्षमता से अधिक सवारी बैठाकर चलने वाले वाहन चालकों, बिना हेलमेट व नो पार्किंग में खडें वाहनों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही की गई। इस अभियान में विशेष रूप से ऑटो एवं अन्य निजी व व्यावसायिक वाहन की चेकिंग की गई।
चेकिंग के दौरान कई ऐसे वाहन चालक पाए गए जिन्होंने यात्री संख्या के निर्धारित मानकों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चालान की कार्यवाही की गई। आमजन व वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए यातायात नियमों के पालन करने हेतु जैसे- नशे की हालत में वाहन न चलाने, निर्धारित मानक से अधिक सवारी न बैठाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, अवयस्क को वाहन न चलाने देने, सीट बेल्ट का प्रयोग करने व दो पहिया वाहनों पर हेलमेट का प्रयोग करने, वाहनों को ओवर लोड न चलाने आदि के संबन्ध में जागरूक किया गया व सभी को अवगत कराया गया कि कार या अन्य बड़े वाहनों को चलाते समय “सीटबेल्ट” का प्रयोग व दो पहिया वाहन चलाते समय “हेलमेट” का प्रयोग अवश्य करें।

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें