उड़ीसा से कार में भरा ‘काला माल’, मिर्जापुर पुलिस ने छितपुर मोड़ पर बिछाया जाल; 35 लाख का गांजा जब्त एकजुटता की हुंकार: “विश्वकर्मा पूजा के नाम पर बिखराव बंद करो!”, ऑल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा समाज का बड़ा ऐलान ​’मुझे छोड़ दो…’ 30 किमी तक कार में गिड़गिड़ाता रहा व्यापारी, वकील ने बंदूक की नोक पर लूटे ₹41 लाख बोकारो से बनारस तक फैला नशे का नेटवर्क ध्वस्त! कटरिया सर्विस लेन से 2.5 कुंतल अवैध गांजा जब्त, ANTF की बड़ी सफलता सिंगरौली से चला ट्रक चुनार पहुंचने से पहले कैसे बना ‘कबाड़’? सोनभद्र SOG की इस रेड ने उड़ा दिए होश वाराणसी एनकाउंटर: 30 लाख का इनामी TPC कमांडर बृजेश गंजू ढेर, बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई DSP की जान

तेज धारा में डूबी ग्रामीणों से भरी नाव

बहराइच जिले के सुजौली इलाके के भरथापुर गाँव में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां ग्रामीणों से भरी नाव तेज धारा में डूब गई। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई है, जबकि ग्रामीणों ने 4 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला है। अभी भी 9 लोग लापता हैं, जिनमें 5 बच्चे, 2 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं।

ग्रामीणों के अनुसार, ये लोग खैरटिया से बाजार कर वापस भरथापुर गाँव आ रहे थे, तभी नाव तेज धारा में डूब गई। ग्रामीणों में इस हादसे से कोहराम मचा हुआ है और वे लापता लोगों की तलाश में जुटे हुए हैं। गोताखोर भी तलाश में जुटे हुए हैं।

भरथापुर गाँव बहराइच जिले का सबसे दूरस्थ गाँव है, जो तीन तरफ से नदी से घिरा हुआ है और यहां जाने-आने का कोई रास्ता नहीं है।

Leave a Comment

और पढ़ें