उड़ीसा से कार में भरा ‘काला माल’, मिर्जापुर पुलिस ने छितपुर मोड़ पर बिछाया जाल; 35 लाख का गांजा जब्त एकजुटता की हुंकार: “विश्वकर्मा पूजा के नाम पर बिखराव बंद करो!”, ऑल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा समाज का बड़ा ऐलान ​’मुझे छोड़ दो…’ 30 किमी तक कार में गिड़गिड़ाता रहा व्यापारी, वकील ने बंदूक की नोक पर लूटे ₹41 लाख बोकारो से बनारस तक फैला नशे का नेटवर्क ध्वस्त! कटरिया सर्विस लेन से 2.5 कुंतल अवैध गांजा जब्त, ANTF की बड़ी सफलता सिंगरौली से चला ट्रक चुनार पहुंचने से पहले कैसे बना ‘कबाड़’? सोनभद्र SOG की इस रेड ने उड़ा दिए होश वाराणसी एनकाउंटर: 30 लाख का इनामी TPC कमांडर बृजेश गंजू ढेर, बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई DSP की जान

गणतंत्र दिवस पर तिरंगा स्वरूप में सजे बाबा विश्वनाथ, हुई भव्य मंगला आरती, उमड़े श्रद्धालु

वाराणसी के श्री काशी विश्वनाथ धाम में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर बाबा विश्वनाथ का तिरंगा स्वरूप में आकर्षक श्रृंगार किया गया। भोर में विधि-विधान से बाबा की भव्य मंगला आरती संपन्न हुई, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बाबा को केसरिया, श्वेत और हरित रंगों के पुष्पों व वस्त्रों से सजाया गया, जो तिरंगे की झलक प्रस्तुत कर रहा था। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और बाबा का दर्शन पूजन किया।

वाराणसी: 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ धाम देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। इस विशेष दिन पर बाबा विश्वनाथ का तिरंगा स्वरूप में आकर्षक श्रृंगार किया गया, जिसे देख श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। मंदिर परिसर में राष्ट्रभक्ति और आध्यात्मिकता का अद्भुत संगम देखने को मिला।

भोर में विधि-विधान से बाबा की भव्य मंगला आरती संपन्न हुई। आरती के दौरान हर-हर महादेव और भारत माता की जय के जयघोष से पूरा धाम गूंज उठा। बाबा को केसरिया, श्वेत और हरित रंगों के पुष्पों व वस्त्रों से सजाया गया, जो तिरंगे की झलक प्रस्तुत कर रहा था।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और बाबा का दर्शन पूजन किया। मंदिर प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। गणतंत्र दिवस पर बाबा के इस दिव्य श्रृंगार ने श्रद्धा के साथ राष्ट्र प्रेम की भावना को और प्रगाढ़ कर दिया।

Leave a Comment

और पढ़ें