वाराणसी एनकाउंटर: 30 लाख का इनामी TPC कमांडर बृजेश गंजू ढेर, बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई DSP की जान हनुमान मंदिर में दानपेटी चोरी का पर्दाफाश! जानिए कैसे जांबाज ग्रामीणों ने नाकाम कर दिया चोरों का प्लान… ‘हुनर हमारा, विकास तुम्हारा… फिर हमारे पर्व पर छुट्टी क्यों नहीं?’ – विश्वकर्मा समाज का तीखा सवाल ‘हुनर हमारा, विकास तुम्हारा… फिर हमारे पर्व पर छुट्टी क्यों नहीं?’ – विश्वकर्मा समाज का तीखा सवाल सुरक्षित भारत अब दुनिया से आंख से आंख मिलाकर बात करता है’: काशी में गूंजा सीएम योगी का हुंकार, राजनाथ संग ‘सेवा संकल्प अभियान’ का किया भव्य आगाज चोरी की कमाई से खरीदी चमचमाती कार! मुगलसराय में बंद मकानों पर डाका डालने वाले गिरोह का पुलिस ने किया ‘द एंड’

हनुमान मंदिर में दानपेटी चोरी का पर्दाफाश! जानिए कैसे जांबाज ग्रामीणों ने नाकाम कर दिया चोरों का प्लान…

 

 

गाँव वालों ने खदेड़कर दबोचा, पुलिस ने बरामद की चोरी की दानपेटी और नकदी।

चन्दौली: जिले की मुगलसराय पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। महावलपुर स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर की दानपेटी चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से मन्दिर की चोरी हुई दानपेटी और उसमें मौजूद पूरी नकदी बरामद कर ली है।

रात के अंधेरे में दिया वारदात को अंजाम, ग्रामीणों की सतर्कता से पकड़े गए चोर…
​मिली जानकारी के अनुसार, घटना 18 सितंबर की रात की है। महावलपुर गांव के निवासी मुकेश सोनकर ने पुलिस को सूचना दी कि महावलपुर स्थित हनुमान मंदिर से दानपेटी गायब है।

​दानपेटी लेकर भाग रहे चोरों को स्थानीय निवासी राहुल मालाकार और रामआसरे (रामेश्वर विश्वकर्मा) ने मौके पर ही देख लिया। दोनों ग्रामीणों ने मुस्तैदी दिखाते हुए चोरों का पीछा किया और खदेड़कर दोनों को धर दबोचा। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने मंदिर में चोरी की बात कबूल कर ली।

​मुगलसराय पुलिस की त्वरित कार्रवाई…
​मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष मुगलसराय अर्जुन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने वादी की तहरीर पर धारा 305(a) और 317(2) BNS के तहत केस (मु0अ0सं0 479/2026) दर्ज कर जांच शुरू की।

​पुलिस टीम ने उप-निरीक्षक संजय कुमार सिंह और अपनी टीम की मदद से दुल्हीपुर इलाके से दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान…
​हैदर अब्बास (उम्र लगभग 19 वर्ष) – पुत्र स्व. मुख्तार हुसैन, निवासी महावलपुर, थाना मुगलसराय, चंदौली।

​साहिल उर्फ सादिक (उम्र लगभग 21 वर्ष) – पुत्र अबुलैस अंसारी, निवासी दुल्हीपुर, थाना मुगलसराय, चन्दौली।

बरामदगी
1 हनुमान मंदिर की चोरी हुई दानपेटी।

​दानपेटी में मौजूद ₹865 की पूरी नकदी (विभिन्न मूल्यवर्ग ₹1, ₹2, ₹5, ₹10 और ₹20 के सिक्के व नोट)।

​पुलिस प्रशासन ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Leave a Comment

और पढ़ें