“सपा और भाजपा दोनों शिल्पकार समाज के गुनहगार!” — अशोक विश्वकर्मा की दहाड़ से यूपी की सियासत में भूचाल OBC कॉलम गायब कर पिछड़ों का हक छीन रही सरकार – अशोक विश्वकर्मा का केंद्र पर तीखा प्रहार पड़ाव चौराहे पर अंधेरा बना जानलेवा जाल! आवारा पशु से टकराई तेज रफ्तार कार, बाल-बाल बची बड़ी अनहोनी सालभर से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों पर उठे सवाल 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा पर राजकीय अवकाश और शिल्प कला बोर्ड की स्थापना की मांग, अशोक विश्वकर्मा बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा संघर्ष फर्जी नंबर प्लेट का खेल खत्म! मुगलसराय पुलिस ने चोरी की बाइक पर घूम रहे युवक को दबोचा, नंबर जांचते ही खुल गया पूरा राज नशे के कारोबार पर वार! अलीनगर में 9.127 किलो अवैध गांजा के साथ 3 गिरफ्तार

“सपा और भाजपा दोनों शिल्पकार समाज के गुनहगार!” — अशोक विश्वकर्मा की दहाड़ से यूपी की सियासत में भूचाल

 

अशोक विश्वकर्मा का 15 करोड़ समाज को सीधा संदेश: जो 17 सितंबर की सरकारी छुट्टी का शासनादेश लाएगा, वोट सिर्फ उसी को जाएगा।

वाराणसी: चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक दलों द्वारा भगवान विश्वकर्मा और शिल्पकार समाज को महज ‘वोट बैंक’ की तरह इस्तेमाल करने पर विश्वकर्मा समाज में भारी आक्रोश पनप रहा है। ‘ऑल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार विश्वकर्मा ने समाजवादी पार्टी (सपा) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दोनों पर तीखा जुबानी हमला बोला है।

​उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि चुनाव आते ही भगवान विश्वकर्मा का राजनीतिक पूजन, बड़े-बड़े पोस्टर और सम्मेलनों का दौर शुरू हो जाता है, लेकिन चुनाव बीतते ही 15 करोड़ विश्वकर्मा वंशजों और शिल्पकार समाज को उनके हाल पर छोड़ दिया जाता है।

“पोस्टर नहीं, अधिकार चाहिए” — 17 सितंबर के सार्वजनिक अवकाश पर घेरा…
​अशोक विश्वकर्मा ने उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा-
​”अगर राजनीतिक दलों के मन में भगवान विश्वकर्मा के प्रति सच्चा सम्मान है, तो उत्तर प्रदेश में 17 सितंबर (विश्वकर्मा पूजा) को सार्वजनिक अवकाश घोषित क्यों नहीं किया जाता? जब बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में इस पावन अवसर पर अवकाश हो सकता है, तो यूपी में आज तक ऐसा क्यों नहीं हुआ?

​उन्होंने आगे कहा कि शिल्पकार समाज अब खोखले वादों में फंसने वाला नहीं है। महासभा का सीधा संदेश है: “हमें पोस्टर नहीं, अधिकार चाहिए। भगवान विश्वकर्मा ने पूरी सृष्टि का निर्माण किया था, किसी राजनीतिक दल का नहीं।

चुनावी हुंकार: “जो छुट्टी का शासनादेश लाएगा, वोट उसी को जाएगा…
​महासभा अध्यक्ष ने ऐलान किया कि अब शिल्पकार समाज पूरी तरह से जागरूक हो चुका है। अब केवल बयानबाज़ी या सम्मेलनों से काम नहीं चलेगा। जो राजनीतिक दल या सरकार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा के दिन सार्वजनिक अवकाश का शासनादेश (GO) जारी करेगी, शिल्पकार समाज का समर्थन उसी को मिलेगा।

​सियासी दलों द्वारा चलाए जा रहे चुनावी हथकंडों के खिलाफ शिल्पकार समाज में पनप रहा यह जनआक्रोश आगामी चुनावों में बड़ा राजनीतिक समीकरण बदल सकता है।

Leave a Comment

और पढ़ें