असली से भी ज्यादा ‘असली’ ₹20 का सिक्का! UP में पकड़ा गया देश का सबसे बड़ा ‘नकली टकसाल गिरोह’, खपा दिए 70 करोड़। 12 चक्के का ट्रक… खाली डाला और अंदर छिपा ‘शराब का खजाना’! चन्दौली पुलिस की सतर्कता से ऐसे खुला 13 लाख का राज ओडिशा से सोनभद्र होकर दिल्ली सप्लाई होना था ₹1.10 करोड़ का गांजा, चेकिंग में खुला तस्करों का ‘सीक्रेट कोड’ “सपा और भाजपा दोनों शिल्पकार समाज के गुनहगार!” — अशोक विश्वकर्मा की दहाड़ से यूपी की सियासत में भूचाल OBC कॉलम गायब कर पिछड़ों का हक छीन रही सरकार – अशोक विश्वकर्मा का केंद्र पर तीखा प्रहार पड़ाव चौराहे पर अंधेरा बना जानलेवा जाल! आवारा पशु से टकराई तेज रफ्तार कार, बाल-बाल बची बड़ी अनहोनी सालभर से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों पर उठे सवाल

12 चक्के का ट्रक… खाली डाला और अंदर छिपा ‘शराब का खजाना’! चन्दौली पुलिस की सतर्कता से ऐसे खुला 13 लाख का राज

 

​पुलिस को देखकर ड्राइवर ने अचानक लिया U-Turn… फिर जो सच सामने आया, उड़ गए पुलिसकर्मियों के होश।

ट्रक के डाले में लोहे की चादर का सीक्रेट कमरा! बिहार में खपाने की थी तैयारी, चन्दौली पुलिस ने फेरा पानी।

कन्दवा/चन्दौली: बिहार में जारी शराबबंदी के बीच सीमावर्ती इलाकों से तस्करी के नए-नए पैंतरे सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में चन्दौली जिले की स्वाट, सर्विलांस और कन्दवा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने देर रात एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक 12 चक्का ट्रक को रोककर उसके पिछले हिस्से (डाले) में बने एक खास लोहे के सीक्रेट चैंबर से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी, देशी शराब और बीयर बरामद की है।

​बरामद की गई शराब की कुल मात्रा 1354.8 लीटर (147 पेटी) बताई जा रही है, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत लगभग ₹13 लाख है। पुलिस ने मौके से मिर्जापुर निवासी ट्रक चालक को धर दबोचा, जबकि ट्रक मालिक और शराब दुकानों के सेल्समैन के खिलाफ भी जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है।

भागने के चक्कर में बिछाया गया जाल, ऐसे चढ़ा हत्थे…
​घटना 14 सितंबर 2026 की तड़के लगभग 02:18 बजे की है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कन्दवा मार्ग से भारी मात्रा में शराब की बड़ी खेप बिहार भेजी जाने वाली है। सूचना पर मुस्तैद कन्दवा पुलिस और स्वाट-सर्विलांस टीम ने थाने के ठीक सामने बैरियर लगाकर वाहनों की सघन चेकिंग शुरू की।

​इसी बीच कन्दवा की ओर से आ रहे 12 चक्का ट्रक (संख्या UP60BT9648) का चालक पुलिस की चेकिंग देखकर घबरा गया। उसने गाड़ियों की लाइन से हटकर ट्रक को यू-टर्न लेकर वापस भगाने की कोशिश की। सतर्क पुलिस टीम ने तुरंत मुस्तैदी दिखाते हुए चारों तरफ से घेराबंदी की और ट्रक को चालक समेत दबोच लिया।

लोहे की चादर के नीचे छिपा था ‘शराब का खजाना’…
​जब पुलिस टीम ने ट्रक के डाले की सघन तलाशी ली, तो प्रथम दृष्टया वह खाली लग रहा था। हालांकि, गहराई से जांच करने पर पता चला कि डाले में लोहे की चादर का एक विशेष सीक्रेट चैंबर बनाया गया था। जब इस चैंबर को खोला गया, तो अंदर से 147 पेटियों में भरी शराब और बीयर की खेप बाहर निकली।

पड़ोसी राज्य में ऊंचे दामों पर बेचने की थी साजिश…
​पकड़े गए अभियुक्त की पहचान रिंकू चौहान (उम्र 38 वर्ष), पुत्र कदम चौहान, निवासी ग्राम हिनौता (थाना अहरौरा, जनपद मिर्जापुर) के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि बिहार में शराबबंदी के कारण वहां शराब की भारी मांग है।

​वह ट्रक मालिक (हरिशंकर यादव निवासी बलिया) और स्थानीय शराब दुकानों के सेल्समैन से सांठ-गांठ कर कन्दवा क्षेत्र की दुकानों से शराब खरीदता था। इसके बाद ट्रक के इस सीक्रेट चैंबर में शराब छिपाकर बिहार ले जाकर महंगे दामों में बेचता था और मिलने वाले मुनाफे को आपस में बांट लेता था।

विधिक कार्यवाही और पुलिस टीम…
​पुलिस ने ई-चालान ऐप से जांच कर ट्रक के चेसिस व इंजन नंबर का मिलान किया, जो भौतिक सत्यापन में सही पाया गया। वाहन को मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 207 के तहत सीज कर दिया गया है। आरोपी के खिलाफ थाना कन्दवा में मु०अ०सं०-77/2026, धारा 60/63 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

सराहनीय कार्य करने वाली टीम…
इस सफल ऑपरेशन को कन्दवा थानाध्यक्ष विनोद कुमार अंचल, स्वाट टीम प्रभारी निरीक्षक राम जनम यादव, सर्विलांस प्रभारी उप-निरीक्षक आशीष मिश्रा, उ०नि० कमलेश कुमार और उनकी स्वाट, सर्विलांस व कन्दवा पुलिस की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया।

Leave a Comment

और पढ़ें