वाराणसी: चौक थाना क्षेत्र के बुलानाला स्थित एक होटल में मंगलवार की सुबह विनोद साहू नामक यात्री ने पंखे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। विनोद साहू मध्य प्रदेश के गुना जिले के अरोन थाना क्षेत्र के बुड़ाखेडा गांव के निवासी गिरतर साहू का बेटा था। सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में मानसिक तनाव वजह बताया जा रहा है, विनोद साहू एक सरकारी विद्यालय में अध्यापक के रूप में कार्यरत थे और कुछ समय से निजी और मानसिक परेशानियों से गुजर रहे थे। होटल स्टाफ ने बताया कि विनोद साहू अकेले ही कमरे में ठहरे थे और रात में कोई असामान्य गतिविधि नहीं देखी गई, पुलिस सीसी-टीवी फुटेज और होटल रजिस्टर की जांच कर रही है।













