बोकारो से बनारस तक फैला नशे का नेटवर्क ध्वस्त! कटरिया सर्विस लेन से 2.5 कुंतल अवैध गांजा जब्त, ANTF की बड़ी सफलता सिंगरौली से चला ट्रक चुनार पहुंचने से पहले कैसे बना ‘कबाड़’? सोनभद्र SOG की इस रेड ने उड़ा दिए होश वाराणसी एनकाउंटर: 30 लाख का इनामी TPC कमांडर बृजेश गंजू ढेर, बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई DSP की जान हनुमान मंदिर में दानपेटी चोरी का पर्दाफाश! जानिए कैसे जांबाज ग्रामीणों ने नाकाम कर दिया चोरों का प्लान… ‘हुनर हमारा, विकास तुम्हारा… फिर हमारे पर्व पर छुट्टी क्यों नहीं?’ – विश्वकर्मा समाज का तीखा सवाल ‘हुनर हमारा, विकास तुम्हारा… फिर हमारे पर्व पर छुट्टी क्यों नहीं?’ – विश्वकर्मा समाज का तीखा सवाल

सिंगरौली से चला ट्रक चुनार पहुंचने से पहले कैसे बना ‘कबाड़’? सोनभद्र SOG की इस रेड ने उड़ा दिए होश

 

हाईवे से गायब हुआ था 25 टन स्क्रैप लदा ट्रक, मिर्जापुर के कबाड़ गोदाम में काटकर बना दिया कल-पुर्जा।

SOG और रॉबर्ट्सगंज पुलिस का संयुक्त एक्शन! ₹5 लाख नकद, कटे ट्रक के पुर्जे और बाइक बरामद।

सोनभद्र: रॉबर्ट्सगंज पुलिस और एस.ओ.जी. (SOG) की संयुक्त टीम ने फर्जी कागजातों के दम पर स्क्रैप लदे ट्रक को गायब करने और उसे कबाड़ में कटवाने वाले एक शातिर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मिर्जापुर स्थित एक कबाड़ गोदाम पर छापेमारी कर 3 आरोपियों को रंगे हाथों दबोच लिया। इनके कब्जे से ₹5 लाख नगद, लगभग ₹15 लाख कीमत के कटे ट्रक के अवशेष, 4 मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल की गई बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

जानिए क्या था पूरा मामला? हाईवे क्राइम की पूरी कहानी…
​9 सितंबर 2026: मध्य प्रदेश के बरगवां (सिंगरौली) से करीब 24 टन 900 किग्रा लोहे का स्क्रैप भरकर एक ट्रक (UP62 T9881) मिर्जापुर के चुनार स्थित महामाया स्पात कंपनी के लिए रवाना हुआ।

​10 सितंबर 2026 (तड़के 5:10 बजे): लोढ़ी टोल प्लाजा के पास अज्ञात बदमाशों ने चालक को जबरन ट्रक से नीचे उतार दिया। चालक को ₹500 देकर वाराणसी भेज दिया गया और स्क्रैप से भरे ट्रक को गायब कर दिया गया।

​12 सितंबर 2026: रेनुकूट निवासी ब्रह्मप्रसाद पाण्डेय की शिकायत पर थाना रॉबर्ट्सगंज में धारा 316(2), 338, 336(2), 340(2) BNS के तहत एफआईआर (संख्या 757/2026) दर्ज की गई।

सर्विलांस और CCTV से खुला राज, मिर्जापुर में कबाड़ बना दिया ट्रक…
​मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्र के पर्यवेक्षण में SOG और रॉबर्ट्सगंज पुलिस की विशेष टीम गठित की गई।

​SOG प्रभारी राम स्वरूप वर्मा और प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह की अगुवाई में पुलिस ने सीडीआर (CDR/SDR), सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी विश्लेषण के सहारे सुराग जुटाए। तफ्तीश में सामने आया कि मास्टरमाइंड नीरज यादव और उमाकांत यादव ने पूरी साजिश रचकर ट्रक को मिर्जापुर पहुंचाया, जहां माल बेचने के बाद ट्रक को काटकर उसके टुकड़े-टुकड़े कर दिए गए।

​PAC 39वीं वाहिनी के सामने गोदाम पर रेड, 3 दबोचे गए…
​19 सितंबर 2026 की शाम करीब 7:50 बजे पुलिस टीम ने मिर्जापुर स्थित PAC 39वीं वाहिनी के गेट नंबर 2 के सामने कबाड़ गोदाम पर अचानक दबिश दी। मौके से पुलिस ने तीन आरोपियों को धर दबोचा।

​धीरज यादव (उम्र 33 वर्ष) – निवासी घमहापुर, विन्ध्याचल (मिर्जापुर)

​भरत लाल उर्फ बल्ला साहू (उम्र 50 वर्ष) – निवासी सेमरा बैसुखिया, देहात कोतवाली (मिर्जापुर)

​आकाश गुप्ता (उम्र 24 वर्ष) – निवासी रेवड़ा परसपुर, भदोही।

बरामदगी का हिसाब…
नगदी: ₹5,00,000/- (भरत लाल से ₹4 लाख, धीरज से ₹50 हजार, आकाश से ₹50 हजार)

सामान: ₹15 लाख मूल्य के ट्रक UP62T9881 के कटे कल-पुर्जे व चेसिस।

अन्य: 4 स्मार्टफोन्स और 01 बिना नंबर की काले रंग की TVS Sport बाइक।

पूछताछ में आरोपियों का कुबूलनामा…
​कबाड़ी भरत लाल उर्फ बल्ला साहू ने बताया कि 11 सितंबर को नीरज और उमाकांत उसके पास ट्रक लेकर आए थे। उसने स्क्रैप खरीदा और ट्रक को कटवाने की व्यवस्था की।

​धीरज यादव ने बताया कि मास्टरमाइंड नीरज उसका छोटा भाई है और उमाकांत रिश्तेदार है। तीनों ने मिलकर ही ट्रक हड़पने का प्लान बनाया था।

​आकाश गुप्ता ने स्वीकार किया कि उसने 14 तारीख को इस लोहे को पिघलाने (Melting) के मकसद से खरीदा था।

​पुलिस ने मामले में बीएनएस (BNS) की धारा 317(2), 317(5) और 61(2)(क) की बढ़ोत्तरी कर दी है। फरार मुख्य आरोपियों (नीरज यादव व उमाकांत यादव) की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

गुड वर्क करने वाली पुलिस टीम…
​राम स्वरूप वर्मा (प्रभारी SOG, सोनभद्र)

​धर्मेन्द्र कुमार सिंह (प्रभारी निरीक्षक, थाना रॉबर्ट्सगंज)

​बनारसी यादव (निरीक्षक अपराध, थाना रॉबर्ट्सगंज)

​उमाशंकर यादव (चौकी प्रभारी लोढ़ी)

​अनिल कुमार विश्वकर्मा (चौकी प्रभारी कस्बा)

​हे0का0 राम सिंह, का0 अम्बुज एवं रि0का0 आदित्य वर्मा।

Leave a Comment

और पढ़ें